पटना, अक्टूबर 5 -- भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि हमें पता है कि चुनाव आयोग अपनी ही पीठ थपथपाने में बड़ा माहिर है। आरोप लगाते हुए सवाल किया कि चुनाव आयोग राजनीतिक दलों के बारे में झूठ क्यों फैला रहा है? भाकपा माले सहित जिन दलों ने एसआईआर के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया है और लगातार संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें आयोग को धन्यवाद क्यों देना चाहिए? रविवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि पटना में राजनीतिक दलों से बातचीत के बाद आयोग ने कहा कि सभी दलों ने एसआईआर के लिए बधाई दी। लेकिन दलों के साथ बैठक में भी भाकपा माले के शिष्टमंडल ने चुनाव आयोग को उसकी लापरवाहियों के लिए जिम्मेदार ठहराया। चुनाव आयोग इस पर झूठ बोल गया। उन्होंने बयान के साथ चुनाव आयोग को दिए गए ज्ञापन की प्रति भी जारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.