पटना, मई 16 -- भारत के निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पटना में बिहार चुनाव की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक चल रही है। यह बैठक निर्वाचन विभाग के तत्वावधान में स्थानीय होटल में हुई। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार विनोद सिंह गुंजियाल, स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी कुंदन कृष्णन, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पटना, अपर सचिव निर्वाचन विभाग एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित हैं। चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी गुरुवार की शाम को बिहार के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पटना पहुंचे। उनका यह दौरा राज्य में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और चुनाव तंत्र से सीधे संवाद के लिए है। शुक्रवार को पटना में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस नोडल पदाधिकारी, आईजी, डीआईजी, जिलाधिकारी ...