जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- जमशेदपुर। विधान सभा की सरकारी उपक्रम समिति का आज का जमशेदपुर दौरा स्थगित कर दिया गया है। समिति सरायकेला से ही वापस लौट जाएगी। गुरुवार को इस समिति को जमशेदपुर आना था। विधान सभा सचिवालय की ओर से जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई थी। हालांकि बाद में घाटशिला विधान सभा उप चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई और इसकी वजह से जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इसकी वजह से 13 अक्तूबर को प्रस्तावित युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का दौरा भी टल गया है। अब विधान सभा उप चुनाव की प्रक्रिया 16 नवंबर को समाप्त होने के बाद ही कोई विधान सभा समिति आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.