नई दिल्ली, मार्च 23 -- बिहार में चुनावी वर्ष चल रहा है और चालू माह रमजान का है जब दिन भर रोजा रखकर मुसलमान भाई शाम को इफ्तार करते हैं। बिहार में हर साल सियासी दलों और नेताओं की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी शुरुआत कर दी है। आज शाम को नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी दे रहे हैं जिसमें सभी दलों को आमंत्रित किया गया है। माहौल चुनावी है तो इस पार्टी पर सबकी नजरें टिकी हैं कि कौन-कौन लोग इसमें शरीक होते है और कौन दूरी बनाकर रखते हैं। समाचार चैनल न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है जिसमें तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को भी न्योता मिला है। कहा जा रहा है कि चुकि तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष हैं तो प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.