मुरादाबाद, मार्च 25 -- ग्राम पंचायतों के कार्यकाल के आखिरी वर्ष में प्रधानों के कार्यों की शिकायतों का सिलसिला तेज हो गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 की 10 शिकायतों की जांच अभी लंबित है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10 ग्राम सभाओं में शिकायतों की राजनीति गरमा रही है। जिला प्रशासन ने अफसरों की टीम को प्रकरणों की जांच के निर्देश दिए हैं। 643 ग्राम सभा वाले जनपद में ग्राम सभा के चुनाव की आहट महसूस की जा रही है। जनवरी से अब तक बैरमपुर, सरथल, फरीदपुर कासम, गदरखेड़ा, फागूवाला, लालपुर पीपलसाना, सिहाली खद्दर सहित 10 ग्राम सभा के लोगों ने प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मनमानी सहित कई तरह के आरोप मढ़े गए हैं। उधर, दो साल पहले कुंदरकी क्षेत्र के रामपुर मंगल गांव में प्रधान के खिलाफ इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.