रामपुर, फरवरी 20 -- चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम बूढ़ी दढ़ियाल में प्रधान पति के घर पर लाठी-डंडों व अवैध हथियारों के साथ धावा बोलने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने दस नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम बूढ़ी दढ़ियाल निवासी अनवर अली पुत्र आशक अली (ग्राम प्रधान पति) ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 17 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे जलीस पुत्र शकील, शकील पुत्र सत्तार, वकील पुत्र शकील, मुस्तफा पुत्र निसार, अख्तर पुत्र इरशाद, शमशाद, फरजन्द पुत्र इनायत, अशरफ अली पुत्र फरजन्द, हिफाजत व रहमत अली पुत्र फरजन्द निवासीगण ग्राम बूढ़ी दढ़ियाल एक राय होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावर अवैध हथियारों और लाठी-डंडों से लैस थे तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.