अल्मोड़ा, अगस्त 2 -- दन्या। धौलादेवी ब्लॉक में चुनावी रंजिश में दो गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें कुछ लोग घायल भी हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक चिल पितोली निवासी आनंद सिंह की तहरीर में कहा गया है कि वह गुरुवार रात दस बजे घर लौट रहा था। पोखरी से कुजौली के बीच जंगल में पुष्कर सिंह, मोहन सिंह, पकंज सिंह, रणजीत सिंह, प्रताप सिंह, श्याम सिंह सहित एक अज्ञात ने उस पर हमला कर दिया। लाठी डंडों से पीटने के साथ चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, श्याम सिंह की तहरीर में कहा गया है कि पोखरी के पास आनन्द सिंह, पूरन सिंह, जीवन सिंह, मनोज सिंह, जगदीश सिंह सहित अन्य ने उन पर हमला किया। बमुश्किल उन्होंने भागकर जान बचाई। दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.