धनबाद, फरवरी 25 -- नगर निगम में मेयर का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने मतदान के दूसरे दिन अपनी थकान मिटाई। दिनभर घर में परिवार के साथ रहे। वहीं बीच-बीच में समर्थकों का फोन घनघनाता रहा। वोट के अंक गणित को समझने के बाद सभी प्रत्याशी दोपहर बाद फिर से अपने-अपने क्षेत्र में निकलकर समर्थकों के बीच पहुंच गए। मंगलवार को मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने सुबह अपने परिवार के साथ समय बिताया। देर शाम शादी समारोह में भाग लेने के लिए शहर में निकल गए। मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने अपने आवास पर सुबह समर्थकों से मिलकर वोटिंग की जानकारी ली। वहां से निकल कर पीएमसीएच में भर्ती अपने समर्थकों से मिले और काउंटिंग हॉल के बाहर बने पंडाल में पहुंचकर वहां का जायजा लिया। मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार ने भी अपने परिजनों के साथ ही अपना दिन बिताया। मेयर प्रत्याशी शांतनु च...