नई दिल्ली, फरवरी 13 -- केंद्र और कई राज्यों में सत्ता के शिखर पर बैठी भारतीय जनता पार्टी को इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए बड़ी मात्रा में चंदा मिला है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में इलेक्टोरल ट्रस्टों को कुल मिलाकर 3,826.34 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले। इसमें से 82 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी भारतीय जनता पार्टी को दी गई है। 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (एडीआर) द्वारा शुकवार को चुनाव आयोग को सौंपे गए नए आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर बताया कि 20 पंजीकृत चुनावी ट्रस्ट में से 10 ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान चंदा प्राप्त होने की जानकारी दी है, जबकि पांच ट्रस्ट की रिपोर्ट अंतिम तिथि के तीन महीने बाद भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं थी। एडीआर के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनियों और व्यक्तियों से कुल 3,826.3...