खगडि़या, नवम्बर 15 -- खगड़िया । नगर संवाददाता वर्ष 2025 में चारों विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशियों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को लंबे अंतराल से हराया। जबकि वर्ष 2020 में चारों विधानसभा में जीत का अंतर काफी कम था। हालांकि वर्ष 2015 में भी जीत का फसला सभी चारों विधानसभा में 20 हजार के पार था। जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में अलौली विधानसभा में राजद के चंदन कुमार ने लोजपा के पशुपति पारस को 24 हजार 470 मतों से परास्त किया था। उस समय अलौली विस में राजद के चंदन कुमार को 70 हजार 519 मत मिले थे। वहीं लोजपा के पशुपति पारस को 46 हजार 49 मत मिले थे। वहीं खगड़िया विधानसभा से पूनम देवी यादव ने 25 हजार 565 मतों से जीत दर्ज की थी। उस समय में पूनम देवी यादव को 64 हजार 767 हजार मत मिले थे। वहीं हम के प्रत्याशी के रोहित कुमार को 39 हजार 202 मत मिले थे। जबकि...