कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद के शहरी निकाय चुनाव में इस बार ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराया गया। मतदान के दौरान युवा मतदाताओं के बीच इस बदलाव को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिली। कुछ युवाओं ने बैलेट पेपर व्यवस्था को बेहतर बताया, तो कुछ ने ईवीएम को ज्यादा सुविधाजनक और आसान माना। मतदान करने पहुंचे युवा नवीन कुमार ने कहा कि ईवीएम की तुलना में बैलेट पेपर से चुनाव कराना अधिक बेहतर है। उनके अनुसार बैलेट पेपर में निष्पक्षता बनी रहती है और ईवीएम को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। इसलिए बैलेट पेपर से चुनाव कराना ज्यादा उचित है। वहीं, एक अन्य युवा मतदाता ने ईवीएम को अधिक सुविधाजनक बताया। उनका कहना था कि ईवीएम में कागज मोड़ने जैसी झंझट नहीं रहती और वोट खराब होने की आशंका भी कम होती है। उन्होंने कहा कि ब...