मिर्जापुर, फरवरी 15 -- चुनार। महाशिवरात्रि के अवसर पर टेकौर तिराहे पर रुद्रेश्वर बूढ़ेनाथ दंगल समिति की ओर से कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें जनपद मिर्जापुर, कछवां, अहरौरा, मेंहदीपुर, नरायनपुर और पड़ोसी जिले वाराणसी पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। दो हजार इनाम राशि की कुश्ती वारणसी के सुनील कुमार और चुनार के विष्णु के बीच लड़ा गया, जिसमें विष्णु ने दांव मारकर सुनील चित कर कुश्ती अपने नाम किया। प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में कमेटी के लक्ष्मण प्रसाद, मिठाई लाल, अमरनाथ यादव, लल्लू कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा आदि मौजूद रहे। निर्णायक के रूप में पहलवान कल्लू यादव रहे। कुश्ती दंगल देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.