गढ़वा, सितम्बर 9 -- रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल क्षेत्र के चुतरू पंचायत के बड़ी मस्जिद से बाजार टांड़ तक सड़क की स्थिति नारकीय हो गई है। सड़क पर कीचड़ हो जाने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उसके अलावा घिवाही महुआ से अनहर मुख्य सड़क तक की स्थिति भी बदतर है। उक्त सड़क पर भी पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सर्वाधिक परेशानी तो मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में होती है। चारपहिया वाहन से भी आने जाने में दिक्कत होती है। गाड़ी एक किमी दूर खड़ा करना पड़ता है। वहां लाकर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। कीचड़ में फिसलकर अबतक कई गर्भवती महिलाएं भी गिर चुकी हैं। जर्जर सड़कों की स्थिति से पंचायत से लेकर प्रशासन तक को जानकारी दी गई। उसके बाद भी जर्जर सड़कों को दुरूस्त नहीं कराया जा सका। प्रशासनिक स्तर पर पहल कर सड़क पर कम से कम मोरम डालकर चलने ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.