रांची, जनवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर में सुगम यातायात को लेकर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने दिन के 11 से दोपहर तीन बजे तक चुटिया इलाके में अभियान चलाया। चुटिया में इंदिरा गांधी चौक के आसपास, बहुबाजार रोड, थाना रोड व योगदा आश्रम मार्ग पर सड़क के दोनों ओर से बांस-बल्ली से तैयार दर्जनों अस्थायी संरचना के अलावा स्थायी संरचना को ध्वस्त किया गया। टीम ने दुकान व प्रतिष्ठान के बाहर निगम की जमीन, गिफ्ट डीड की जमीन व फुटपाथ पर तैयार स्थायी व अस्थायी संरचना को ध्वस्त किया। इस काम में निगम की ओर से जेसीबी का उपयोग किया गया। कई दुकान के बाहर निकाले गए शेड को भी हटाया गया। अभियान के क्रम में सभी दुकानदारों और वेंडर को उजाड़े गए स्थान पर फिर से दुकान लगाने या फिर शेड व किसी तरह से अस्थाय...