रांची, सितम्बर 24 -- रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को चुटिया स्थित प्राचीन राम मंदिर में आकर यहां भगवान के दर्शन करने के बाद पूजा-अर्चना करेंगे। जमशेदपुर से सड़क मार्ग से वह दोपहर 1:55 बजे चुटिया स्थित राम मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह दर्शन और पूजा करने के बाद 2:15 बजे सेक्टर तीन के लिए रवाना हो जाएंगे। यह जानकारी चुटिया राम मंदिर के विजय कुमार साहू ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...