अमरोहा, जनवरी 10 -- अमरोहा, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव चुचैला कला में नगर पालिका का 20 केएलडी क्षमता का फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार है। इसमें क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांवों में सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण से प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। प्लांट में नगर पालिका जैविक खाद बनाकर किसानों को बेचेगी। इससे पालिका की बढ़ेगी। चुचैला कला में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से जिले का पहला 20 केएलडी क्षमता का ड्राई बेड एफएसटीपी बनकर तैयार है। प्लांट का जल्द ही ट्रायल किया जाएगा। इससे न केवल प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। साथ ही स्लज निस्तारण की समस्या का समाधान होने से लोगों को अपने घरों के सेप्टिक टैंकों को खाली नहीं करवाना पड़ेगा। कर्मचारी प्लांट के व...