खगडि़या, जून 11 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र के चुकती पुल पर मंगलवार की शाम स्कॉर्पियो की ठोकर से ऑटो पलटने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल रहने वाली सरिता देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि खगड़िया से अपने घर पकरैेल जा रही कि इसी दौरान स्कॉर्पियो ने ऑटो में ठोकर मार दी। जिससे ऑटो पलट गई और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.