रांची, दिसम्बर 17 -- रनिया, प्रतिनिधि। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे भले ही लगातार किए जाते हों, लेकिन जमीनी हकीकत कई जगहों पर इससे बिल्कुल विपरीत नजर आती है। रनिया प्रखंड अंतर्गत डाहू पंचायत के तुम्बुकेल गांव स्थित चुवांडीपा टोला इसकी बानगी है, जहां आज तक न तो सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था हो पाई है और न ही आवागमन के लिए कोई पहुंच पथ बनाया गया है। प्रखंड मुख्यालय से महज चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के बावजूद यह टोला विकास से कोसों दूर है। दस गरीब परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित: चुवांडीपा टोला में लगभग दस अत्यंत गरीब परिवार निवास करते हैं। टोले तक पहुंचने के लिए न पक्की सड़क है और न ही कच्चा रास्ता। खेतों के बीच बनी संकरी पगडंडियां ही ग्रामीणों के आने-जाने का एकमात्र सहारा हैं। बारिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.