नैनीताल, मार्च 9 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के मझेड़ा गांव में रविवार को मंदिर में चीर बंधन के साथ होली की शुरुआत की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने खड़ी होली गाई। घर-घर जाकर होली गायन किया गया। मझेड़ा गांव में पूरे ब्लॉक की सबसे बड़ी होली खेली जाती है। शहरों में रहने वाले गांव के लोग भी इसमें शामिल होते हैं। गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि गांव में हर वर्ष खड़ी होली आयोजित की जाती है। यहां भुवन चंद्र पांडे, दीप चंद्र पांडे, मोहित पांडेय, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, हेम चंद्र उप्रेती, ओंकारेश पांडे, दीपक पांडे, कमल पांडे, हेमचंद्र पांडे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.