बुलंदशहर, फरवरी 7 -- कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट डीके दूबे का शनिवार को हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वह इसी महीने 28 फरवरी को अपनी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। चीफ फार्मासिस्ट डीके दूबे जिला अस्पताल में न केवल ओपीडी के दवा काउंटर की व्यवस्था देख रहे थे, बल्कि अस्पताल में इंटर्नशिप करने वाले नवागंतुक फार्मासिस्टों के प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर थी। सहयोगियों ने बताया कि वह बेहद मिलनसार और अपने कार्य के प्रति समर्पित अधिकारी थे। सेवानिवृत्ति के करीब होने के बावजूद वह पूरी सक्रियता से अपना कार्य संभाल रहे थे। शनिवार को जैसे ही उनके निधन की सूचना अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.