फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। बिंदकी नगर स्थित उप डाकघर, बिंदकी में डाक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पोस्टमास्टर जनरल (चीफ पीएमजी) कानपुर परिक्षेत्र अशोक कुमार यादव रहे। उन्होंने रमेश यादव, अधीक्षक डाकघर के उपस्थिति में बेटियों का सुकन्या समृद्धि खाता की पासबुक वितरित की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया। डाक चौपाल में विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर जानकारी भी दी गई। चीफ ने कहा कि कर्मचारियों को समर्पित भाव से कार्य करने तथा विभागीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। कहा कि कर्म ही सेवा है, और प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है कि वह जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें। उन्होंने डाक विभाग की सेवाओं को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ...