पीलीभीत, नवम्बर 23 -- एक नवंबर को रूपपुर कमालू बिजली घर में स्थापित आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लगने के मामले में पीलीभीत के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित किया गया है। चीफ इंजीनियर की रिपोर्ट पर शासन ने कार्रवाई की है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चीफ इंजीनियर बरेली की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया कि एक नवंबर 2025 को प्रातः लगभग 03:15 बजे 132 केवी पीलीभीत के यार्ड में स्थापित आठ एमवीए परिवर्तक में आग लगने के कारण परिवर्तक क्षतिग्रस्त हो गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि 33/11 केवी उपकेन्द्र रूद्रपुर कृपा का कन्ट्रोल रूम 132 केवी पारेषण उपकेन्द्र के अंदर ही स्थापित है। जिसकी 11 केवी अंडर ग्राउंड केबिल 132 केवी यार्ड में स्थापित आठ एमवीए पावर परिवर्तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.