नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टॉल ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन ये सुर्खियां अच्छी वजह से नहीं, बल्कि एक बड़े विवाद की वजह से बनीं। दरअसल सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी ने चीन निर्मित एक 'रोबोटिक डॉग' को अपना खुद का आविष्कार बताकर दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में पेश किया।विवाद की मुख्य वजह सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें यूनिवर्सिटी की एक प्रतिनिधि मीडिया से बातचीत करते हुए इस रोबोटिक डॉग को 'ओरियन' नाम से पेश कर रही हैं। वीडियो में कथित तौर पर यह दावा किया गया कि इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' द्वारा विकसित किया गया है। इसे भारतीय इनोवेशन और AI ब्रेकथ्रू के रूप में ...