नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारत अपनी सैन्य ताकत को और भी मजबूत करने में जुटा है, जिससे दुश्मनों की नींद उड़ने वाली है। अब भारतीय सेना ताकतवर टी-72 टैंक और भी घातक बनाने की योजना में है, क्योंकि इन्हें 1000 हॉर्स पावर के दमदार इंजन से लैस किया जा रहा है। इससे युद्ध के मैदान में सेना की रफ्तार और मारक क्षमता में जबरदस्त इजाफा होगा। रक्षा मंत्रालय ने रूस की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट (आरओई) के साथ 24 करोड़ 80 लाख डॉलर का बड़ा समझौता किया है। इस अनुबंध के तहत भारतीय सेना के टी-72 टैंकों के लिए 1000 हॉर्स पावर के पूरी तरह तैयार और अर्ध-तैयार इंजन खरीदे जाएंगे। इस सौदे के जरिए भारत को न केवल आधुनिक इंजन मिलेंगे, बल्कि प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण भी किया जाएगा, जिससे 'मेक इन इंडिया' पहल को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।और भी ताकतवर होंगे भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.