नई दिल्ली, मई 9 -- भारत ने चीन पर अपना शिकंजा कसा है। भारत ने चीन और वियतनाम से आयात किए जाने वाले कुछ खास तरह के सोलर ग्लास पर प्रति टन 664 डॉलर तक की एंटी-डंपिंग ड्यूटी (डंपिंग रोधी शुल्क) लगाई है। यह ड्यूटी 5 साल के लिए लगाई गई है। इन दोनों देशों से हो रहे सस्ते आयात से घरेलू मैन्युफैक्चर्स को प्रोटेक्ट करने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह बात एक गवर्नमेंट नोटिफिकेशन में कही गई है। एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाए जाने के बाद सोलर ग्लास बनाने वाली कंपनी बोरोसिल रिन्यूएबल्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। बोरोसिल रिन्यूएबल्स के शेयर शुक्रवार को बीएसई में 10 पर्सेंट उछलकर 532.15 रुपये पर बंद हुए हैं। बोरोसिल रिन्यूएबल्स लिमिटेड, बोरोसिल ग्रुप का हिस्सा है और यह सोलर ग्लास बनाने वाली दिग्गज कंपनियों में से एक है। जांच के बाद एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.