नई दिल्ली, मई 30 -- दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रही जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को लेकर बीते कुछ सालों से लगातार सवाल उठे हैं। संयुक्त राष्ट्र कई मोर्चों पर विफल रहा है और विशेषज्ञ लंबे समय से इसके ढांचे और कार्यशैली में बदलाव की मांग भी कर रहे हैं। इस बीच चीन ने UN को सीधी चुनौती देते हुए एक नया मंच तैयार कर लिया है। हाल ही में चीन ने दुनिया के कई बड़े देशों के साथ मिलकर नया वैश्विक मध्यस्थता समूह बनाया है। चीन की इस कवायद में शुक्रवार को 30 से अधिक देश शामिल हुए हैं। पाकिस्तान, इंडोनेशिया, बेलारूस और क्यूबा के 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हांगकांग में "अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता संगठन की स्थापना संधि" पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके बाद ये देश इस वैश्विक संगठन के संस्थापक सदस्य बन गए। इस नए संगठन का मुख्यालय हांगकांग में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.