इस्लामाबाद, जून 5 -- पाकिस्तान में गधों की आबादी में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जो अब 60 लाख 47 हजार तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा पिछले साल 59.38 लाख था। पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (पीबीएस) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में गधों की संख्या में 1 लाख 9 हजार का इजाफा हुआ है। गधों की यह बढ़ती संख्या चीन में इसकी खाल और मांस की बढ़ती मांग से जुड़ी बताई जा रही है। चीन में गधों की खाल से 'ई-जियाओ' नामक पारंपरिक औषधीय जिलेटिन बनाया जाता है, जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है।पशुधन में कुल बढ़ोतरी 2.17 करोड़ पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सबसे ज्यादा गधों की संख्या बढ़ी है। हालांकि इसके अलावा, अन्य पशुधन की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।भैंसों की संख्या 13.8 लाख बढ़कर 4.76 करोड़ हो गई।बकरियों की संख्या 23.5 लाख बढ़कर 8....