नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- चीन में लियाओनिंग प्रांत के एक रेस्तरां में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हैं। चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि आग दोपहर 12:25 बजे लगी। इस बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठा की जा रही है। लियाओनिंग एक ऐतिहासिक शहर है, जो शेनयांग से एक घंटे की दूरी पर स्थित है। यह क्षेत्र अपने औद्योगिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। आग लगने की इस घटना ने स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया है और प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होने की संभावना जताई है, क्योंकि चीन में पहले भी ऐसी घटनाएं लापरवाही के कारण हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.