नई दिल्ली, मार्च 28 -- दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका ने हिंद-प्रशांत इलाके में अपनी सैन्य मौजूदगी और मजबूत करने का फैसला लिया है। चीन के आक्रामक रवैये और दक्षिण चीन सागर में बढ़ती तनातनी के बीच अमेरिका ने अपने सैन्य तैनाती को और धार देने का ऐलान किया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि वॉशिंगटन किसी भी तरह के टकराव को नहीं चाहता, लेकिन अपने सहयोगियों की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए वो किसी भी हद तक जाने को तैयार है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने अपनी एशिया यात्रा की शुरुआत हवाई से की, जहां उन्होंने इंडो-पैसिफिक कमांड के अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद वे फिलीपींस और जापान के दौरे पर जाएंगे। इन यात्राओं का मकसद सहयोगी देशों को भरोसा दिलाना है कि अमेरिका क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए पूरी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.