नोएडा, दिसम्बर 18 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराध थाना पुलिस ने आर्किटेक्ट से 12 करोड़ रुपये ठगी करने वाले आरोपी को बुधवार को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चीन के साइबर ठगों के साथ मिलकर बीते एक वर्ष में देशभर से करीब 35 करोड़ रुपये ठगे थे। आर्किटेक्ट ने उसके बैंक खाते में 52 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। साइबर सेल की एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के जिला रोहतक की हरि सिंह कॉलोनी निवासी सुधाकर गर्ग के रूप में हुई। आरोपी 10वीं पास है। आरोपी की गांव में किराना की दुकान है। आरोपी के दो साथियों को मुंबई पुलिस और दो को हैदराबाद पुलिस कुछ माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी मुलाकात राशिद खान उर्फ लकी से हुई थी। राशिद खान ने उसे जीएसटी फर्म एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.