नई दिल्ली, फरवरी 18 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवादों में आ गई। चीनी रोबोट को अपना बताकर पेश करने से हुई किरकिरी के बाद एक और प्रोडक्ट पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। इस बार विवाद की जड़ ड्रोन सॉकर है, जिसे गलगोटिया ने अपना बता दिया, जबकि वह मेड इन साउथ कोरिया जैसा निकला। इससे पहले, यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने चीन में निर्मित रोबोडॉग को अपना बताकर पेश किया था, जिससे काफी फजीहत हुई। चीनी मीडिया में भी इसको लेकर यूनिवर्सिटी को काफी ट्रोल किया गया। आनन-फानन में सरकार ने यूनिवर्सिटी को समिट का पवेलियन खाली करने का निर्देश दे दिया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी की एक प्रोफेसर ने सॉकर ड्रोन को लेकर दावा किया कि यूनिवर्सिटी ने उसे शुरुआत से बनाया है। कम्युनिकेशन प्रोफेसर नेहा सिंह, जो रोबोडॉग्स विवाद में भी शामिल थी...