लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- किसान सहकारी चीनी मिल में बड़ा ब्रेकडाउन हुआ। ब्रेकडाउन के चलते गुरुवार की सुबह से ही चीनी मिल बंद रही। किसान अपने वाहन लेकर खुले आसमान के नीचे यार्ड में खड़े हैं। चीनी मिल का यह ब्रेकडाउन कुछ घंटों का ब्रेकडाउन नहीं था। बताया जा रहा है कि लंबा ब्रेकडाउन होगा। क्योंकि चीनी मिल के केन करियर की शापट टूटने की वजह से चीनी मिल ब्रेकडाउन हुआ है। बताया जाता है कि जब से चीनी मिल का संचालन हुआ है। तब से कई बार चीनी मिल में ब्रेकडाउन हो चुका है। बार बार ब्रेकडाउन से किसान परेशान हो गए। आक्रोशित किसान एकत्र होकर चीनी मिल प्रधान प्रबंधक के पास पहुंचे और अपनी समस्या रखी। उन्होंने कहा कि बार-बार ब्रेकडाउन होने से चीनी मिल का किसान परेशान हो रहा है। बताया कि किसानों का समय से गन्ना उठान नहीं हो पा रहा है जिससे किसान गेहूं बोने...