फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 27 -- कायमगंज, संवाददाता चीनी मिल परिसर में प्रेस-मड (फिल्टर-केक) की बेइंतिहा स्टॉकिंग ने फिर से कार्य प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है। मिल के उपाध्यक्ष जय गंगवार ने भाजपा नेता अमरदीप दीक्षित, अशोक वर्मा समेत अन्य के साथ गुरुवार को मिल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि प्रेस-मड की बिक्री का ठेका हो चुका है, लेकिन उसे उसी पुरानी स्टॉक वाली जगह पर फिर से डंप किया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने साफ कहा कि अगर नई प्रेस-मड और पुराने स्टॉक के साथ मिश्रित हो जाएगी, तो यह गन्ना पेराई एवं क्रशिंग संख्या में छेड़-छाड़ का मार्ग खुलेगा क्योंकि प्रेस-मड गन्ना पेराई का सीधे परिणाम होती है। उनका कहना है कि नई प्रेस-मड को विशेष, अलग स्थान पर रखा जाना चाहिए या तो मिल परिसर के बाहर यार्ड में, या यार्ड के सामने...