पीलीभीत, जनवरी 16 -- बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की आपूर्ति से अधिक इंडेंट जारी कर देने के कारण गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइनें बीसलपुर शाहजहांपुर व बिलसंडा मार्ग पर लग गईं। जिसके कारण कई घंटे तक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल को अभी चले दो माह भी नहीं बीते हैं। चीनीमिल में गन्ने की पेराई कछुआ गति से होने के कारण चीनीमिल का यार्ड पूरी तरह गन्ने से भरी ट्रालियों से भर गया। इधर गन्ने का इंडेंट अधिक जारी हो जाने के कारण गन्ना आपूर्ति करने के लिए क्षेत्रीय किसान गन्ने को अपनी ट्रैक्टर ट्रालियों तथा बैलगाड़ियों में भरकर चीनीमिल तौल कराने पहुंच गए। यार्ड में पहले से ही गन्ने की ट्रालियां, ट्रक व बैल गाड़ियां खड़ी होने के कारण अंदर बिल्कुल जगह नहीं रही। जिसके कारण गन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.