हापुड़, दिसम्बर 10 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उनके समाधान की मांग की। जिलाधिकारी उचित कार्रवाई का आश्वासन पदाधिकारियों को दिया है। बुधवार को भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा और युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारी जिला मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को ज्ञापन देते हुए बताया कि सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल में नई सट्टा नीति लागू की गई है। जिससे किसानों में परेशानी व बैचेनी और असमंजस की स्थिति है। इन्हें तुरंत रुकवाया जाए। किसानों का कहना है कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि जिले की दोनों शुगर मिल बैंकों का भारी...