मऊ, फरवरी 19 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगांवा स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल की ओर से चीनी मिल बंदी की प्रथम नोटिस जारी किया गया है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज किसानों ने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक शैलेश अस्थाना और मुख्य गन्ना अधिकारी डा.विनय प्रताप सिंह का घेराव कर अपनी मांग रखी। चीनी मिल प्रसाशन ने किसानों से उनके खेत में एक एक गन्ना रहने तक तौल जारी रहने की बात कही है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक शैलेश अस्थाना और मुख्य गन्ना अधिकारी डा.विनय प्रताप सिंह को गन्ना किसानों ने जानकारी देते हुए आक्रोश जताया कि किसानों का गन्ना अभी खेत में पड़ा है और पर्ची तक नहीं मिली है। इसके बावजूद चीनी मिल ने मिल बंदी की नोटिस जारी कर दिया है। आक्रोशित किसानों ने प्रधान प्रबंधक शैलेश अस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.