बस्ती, अगस्त 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गोविंदनगर शुगर मिल चलाने की मांग को लेकर कर्मचारी और व्यापारियों की आवाज रोज बुलंद हो रही है। धरने को दो विधायक सहित कांग्रेस पार्टी, करणी सेना, हिंदू युवा वाहिनी व भारतीय सुहेलदेव पार्टी का समर्थन मिल रहा है। रविवार को भारतीय मजदूर संघ के अशोक सिंह ने भी अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर मजदूरों की समस्याओं को रखेंगे। गोविंदनगर चीनी मिल चलाने को लेकर मिल गेट पर लगातार छठवें दिन धरना जारी रहा। जिसमें क्षेत्र के किसान मजदूर और व्यापारी शामिल हैं। रवहवार को भारतीय मजदूर संघ ने भी धरने को अपना समर्थन दिया। भारतीय मजदूर संघ के अशोक सिंह ने कहा कि चीनी मिल किसी भी सूरत में बंद नहीं होने पाएगी। किसानों की इस लड़ाई को लखनऊ तक ले जाया जाएगा। वहीं, किसानों ने धरनारत लोगों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.