रुद्रपुर, जून 21 -- किच्छा। चीनी मिल के नए अधिशासी निदेशक एपी बाजपेयी का किसानों ने स्वागत किया। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय की अगुवाई में किसानों ने उनको बधाई दी। उन्होंने पूर्व अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया की विदाई पर उन्हे शुभकामनाएं दीं। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि मर्तोलिया ने चार साल विषम परिस्थितियों में चीनी मिल का सफल संचालन किया। स्वागत करने वालों में देवेंद्र सिंह विर्क, संतोख सिंह, सईदुल रहमान, महिपाल सिंह बोरा, विनोद जोशी, प्रबुद्ध जोशी, रमेश चंद जोशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...