काशीपुर, जनवरी 31 -- जसपुर। चीनी मिल नादेही की महिला कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को मिल कर्मचारियों ने सम्मानित कर विदाई दी गई। ग्राम जाफराबाद निवासी सीजनल कर्मी रामवती देवी आगामी अप्रैल में सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान पेराई सत्र समापन होने से ठीक पहले चीनी मिल कर्मियों ने अतिथि ग्रह में विदाई पार्टी आयोजित कर महिला कर्मी के परिजनों संग सम्मानित किया। उन्हें उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। यहां मनोज चौहान, सत्यपाल सिंह, मनीष मधुर, चंद्र शेखर, राजवीर सिंह, मनोज गुप्ता, संजीव, राजेश जीना, सोनाली, विनीता, रेखा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.