हरदोई, फरवरी 8 -- पाली, संवाददाता। रूपापुर चीनी मिल के एक कर्मचारी के साथ साइबर ठगों ने दोस्त बनकर रुपये भेजने के फर्जी मैसेज दिखाकर पीड़ित से करीब डेढ़ लाख अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। तीन दिन बाद पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। बिहार मिर्जापुर सारन छपरा निवासी कृष्णा प्रसाद राय रूपापुर चीनी मिल में नौकरी करते हैं। वर्तमान में वह भगवन्तपुर में किराए के मकान में रहते हैं। बताया, बुधवार को मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को अर्जुन बताते हुए बात शुरू की। ठग ने कहा कि उसकी मां वेदांता लखनऊ में भर्ती हैं और इलाज के लिए रुपये की जरूरत है पर उसके मोबाइल से लेन-देन नहीं हो पा रहा है। इसलिए वह उनके खाते में रुपये भेज रहा है, तुम मेरे नंबर पर वापस भेज दो। इसके बाद ठग ने रुपये भेजने के फर्जी मैसेज उनके मोबाइल पर भेज द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.