पीलीभीत, अगस्त 1 -- पीलीभीत। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल बरखेड़ा के युनिट हेड जितेन्द्र सिंह जादौन, अपर महाप्रबंधक गन्ना प्रदीप कुमार ने ग्राम रमपुरा, नत्थू, डंडियां, लच्छीपुर एवं मूसेपुर गांवों का भ्रमण कर किसानो के साथ बैठक कर गन्ने की खेती के संबंध वार्ता की। इकाई प्रमुख ने किसानों को अधिक से अधिक शरद कालीन गन्ना बुआई की अपील की है। इसके साथ ही साथ चल रहे सट्टा प्रदर्शन का भी निरीक्षण किया। यूनिट हेड ने सभी किसान भाइयों से अपील की कि अपने सर्वे सट्टा चेक कर लें। अगर किसी प्रकार की कोई शिकायत हो तो तुरंत सुधार करा लें। अपर महाप्रबंधक गन्ना प्रदीप कुमार ने किसानों को बताया कि जिन किसानों का सट्टा नहीं बना है। वह गन्ना समिति से 30 सितंबर तक सदस्यता ग्रहण कर ले, जिससे आगामी सत्र में गन्ना सप्लाई में कोई असुविधा न हो।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.