नई दिल्ली, जनवरी 14 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में चीनी मांझे की चपेट में आने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना लाइन बाजार थानाक्षेत्र के पचहटिया गांव के पास प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के सामने हुई। डॉक्टर की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि केराकत कोतवाली क्षेत्र निवासी डॉ. मोहम्मद शमीर फिजियो थेरेपीस्ट और एक निजी चिकित्सक थे। उन्होंने बताया कि डॉ. शमीर बुधवार सुबह मोटरसाइकिल से जौनपुर मुख्यालय किसी चिकित्सक से मिलने आए थे और वापस लौटते समय प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास अचानक सड़क पर फैले चीनी मांझे की चपेट में आ जाने से उनकी गर्दन बुरी तरह कट गई। अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचे यातायात निरीक्षक सुशील मिश्र ने तत्काल घायल को जिला अस्...