नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत ने चीनी आव्रजन अधिकारियों द्वारा अरुणाचल प्रदेश की महिला पेमा वांग थोंगडोक को अवैध रूप से हिरासत में रखने पर दिल्ली और बीजिंग में चीन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। 21 नवंबर को लंदन से जापान जाते समय शंघाई एयरपोर्ट पर ले-ओवर के दौरान चीनी अधिकारियों ने उनका भारतीय पासपोर्ट इसलिए अवैध बताया क्योंकि उनका जन्मस्थान अरुणाचल प्रदेश दर्ज है, जिसे चीन अपना हिस्सा बताता है। अधिकारियों ने उन्हें करीब 18 घंटे तक रोके रखा। बाद में भारत के हस्तक्षेप से उन्हें आगे यात्रा की अनुमति मिली। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन ही बीजिंग और दिल्ली में चीनी पक्ष को कड़ा विरोध पत्र सौंपा गया था। शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी स्थानीय स्तर पर मामला उठाकर फंसी हुई यात्री को पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.