प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। नेवादा में हृदय को झकझोर देने वाली घटना हुई। एक महिला की आंखों के सामने ही पलभर में उसका सुहाग उजड़ गया। बेबस महिला चीखती-चिल्लाती रही और पति बाढ़ के पानी में डूब गया। नेवादा कैंट निवासी हरि शंकर मौर्य के दो बेटों में बड़ा 40 वर्षीय अशोक मौर्य उर्फ बब्लू पेट्रोल पंप पर काम करता था। बाढ़ क्षेत्र में होने के कारण मंगलवार शाम वह नाव पर बैठकर सब्जी आदि घरेलू सामान लेने गया था। सामान लेकर वह पैदल ही घर लौट रहा था। उसकी पत्नी गीता देवी छत पर खड़ी उसे देख रही थी। घर के समीप ही पैर फिसल जाने से अशोक बाढ़ के गहरे पानी में डूब गया। बेबस पत्नी चीखती-चिल्लाती रही। उसकी चीख-पुकार सुनकर देवर अनूप कुमार और पड़ोस के कुछ लोग नाव से मौके पर पहुंचे लेकिन पानी में उतरने की हिम्मत कोई नहीं कर सका। घटना की खबर पाकर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.