पटना, फरवरी 5 -- ग्रामीण कार्य विभाग ने ग्रामीण सड़कों को और अधिक सुरक्षित बनाने की तैयारी की है। पूर्व निर्मित और निर्माणाधीन सभी ग्रामीण सड़कों एवं पुलों के जंक्शन और आरेखन पर पड़ने वाले सभी स्कूल, अस्पताल, बाजार, बैंक आदि के पास रम्बल स्ट्रीप या जेबरा क्रॉसिंग के साथ साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। चिह्नित 20 हजार 691 स्थानों में 12,472 पर इनका निर्माण होगा। शेष 8,444 स्थानों पर इनका निर्माण हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने सात निश्चय पार्ट-3 के तहत दिशा-निर्देश जारी किया है। ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख सह सह विशेष सचिव ने विभाग के सभी 108 प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं को इस संबंध में पत्र लिखा है। क्या होता है रम्बल स्ट्रीप सड़क की सतह पर बना खांचा या उभरा हुआ पैटर्न होता है, जो वाहन के गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.