धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू धनबाद के पहले बैच यानी सत्र 2022-26 चार वर्षीय स्नातक के चौथे वर्ष की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी शुरू हो रही है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह की उपस्थिति में विवि एनईपी कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में यह तय किया गया है कि धनबाद व बोकारो के चिह्नित कॉलेजों में चौथे वर्ष ऑनर्स विथ रिसर्च की पढ़ाई होगी। इसके लिए अर्हता पूरी करनेवाले कॉलेजों को चिह्नित किया जाएगा। इन कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं की भी बढ़ोतरी कर विभिन्न विषयों के लिए विकसित किया जाएगा। संबंधित विषय में दो शिक्षक का रहना जरूरी है। चार वर्षीय स्नातक कोर्स के लिए पूर्व में जारी रेग्यूलेशन के आधार पर सत्र 2022-26 में नामांकन लिया गया था। उक्त रेग्यूलेशन के आधार पर तीन वर्ष यानी छठे सेमेस्टर तक 7.5 सीजीपीए या 75 फीसदी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.