प्रयागराज, जनवरी 13 -- एसआरएन अस्पताल में चिल्ड्रेन अस्पताल व क्रिटिकल केयर यूनिट का बंद निर्माण कार्य फिर से शुरू होगा। बजट के अभाव में पिछले दो माह से दोनों भवन का निर्माण कार्य बंद था। एसआरएन अस्पताल में भवन निर्माण प्रभारी डॉ. मान सिंह के अनुसार संबंधित कार्य के लिए बजट की स्वीकृति हो गयी है। अस्पताल परिसर में छह मंजिला भवन का लगभग 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। कार्यदाई संस्था सिडको का बजट खत्म होने से कार्य रुक गया था। अस्पताल का निर्माण कार्य लगभग छह साल से चल रहा है। इस वर्ष अप्रैल तक कार्य पूरा होने के आसार हैं। चिल्ड्रेन अस्पताल के लिए 200 बेड की क्षमता हो जाएगी, जबकि वर्तमान में संचालित चिल्ड्रेन अस्पताल में बेड की क्षमता 120 है। नए भवन में तमाम अत्याधुनिक मशीनों वाले ऑपरेशन थिएटर, जांच के लिए मशीनों की सुविधा, जांच शुल्क जमा क...