लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- चिल्ड्रेंस अकादमी स्कूल में एक व्यापक फायर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फायर स्टेशन की टीम ने प्रभारी फायर स्टेशन अंकित कुमार एवं फायरमैन जसपाल सिंह के नेतृत्व में छात्रों और शिक्षकों को आग से बचाव एवं आपात स्थिति में सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। फायर टीम ने छात्रों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का प्रैक्टिकल डेमो दिया तथा एलपीजी सिलेंडर लीकेज से बचाव के उपाय समझाए। साथ ही शीतकालीन मौसम में बिजली से होने वाली आग की घटनाओं को रोकने के तरीकों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक सतीश गुप्ता एवं अनुभव गुप्ता ने की। उन्होंने आग से बचाव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सतर्क रहने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...