नैनीताल, फरवरी 2 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर के एकमात्र चिल्ड्रन पार्क की बदहाली बच्चों और अभिभावकों के लिए परेशानी का कारण बनी है। पार्क के गेट पर लंबे समय से ताला लगे होने से बच्चों को खेलने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अब जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने पार्क को जल्द खोलने और उसके संचालन की जिम्मेदारी निजी संस्था को सौंपने की मांग उठाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि देखरेख के अभाव में यह पार्क अब असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों की शरणस्थली बनता जा रहा है। रात के अंधेरे में यहां होने वाली अनैतिक गतिविधियां सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। सभासद मनोज साह जगाती ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए मांग की है कि पार्क के संचालन का जिम्मा किसी निजी संस्था को सौंपा जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि पार्क में केवल बच्चों को ही प्रवेश ...