संतकबीरनगर, अगस्त 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद ब्लॉक अंतर्गत चिलौना ग्राम पंचायत ऐसा गांव है जहां सरकारी सुविधाएं बदहाल हैं। ग्राम पंचायत कुल पांच पुरवा में बटा हुआ है। मौजूदा स्थिति में गांव की आबादी दो हजार से ज्यादा है। जिसमें करीब 1000 से 1100 मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हैं। गांव की सफाई के अभाव में नाला, नालियां पूरी तरह से जाम हैं। नालियां गंदगी से भरी पड़ी है। जिसकी वजह से लोगों को जल निकासी की समस्या से जूझना पड़ता है। जगह-जगह गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। हर घर जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन तो बिछाई गई लेकिन पानी कब आएगा इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। चिलौना से परसवा जाने वाली सड़क इस ग्राम पंचायत से होकर गुजरती है, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.